छत्तीसगढ़ : पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में चिमनी गिरी, कई के हताहत होने की आशंका



रायपुर(डेस्क) - छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। यहां चिमनी गिरने से छह से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की बात सामने आ रही है। प्रशासन के अनुसार मलबे में कुल छह लोग दबे थे, जिसमें दो लोग गंभीर घायलों को इलाज के लिये बिलासपुर भेजा गया है। चार लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। मलबा हटाने का काम जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जाता है कि प्लांट में लोहे की पाइप बनाई जा रही थी तभी ये हादसा हो गया। इस हादसे में कई मजदूरों के मौत की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर स्थानीय ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।