नई दिल्ली(डेस्क) - दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने प्रचंड जीत के लिए दिल्ली की जनता का धन्यवाद किया।
इस जीत के बाद पीएम मोदी के बीजेपी दफ्तर पहुंचते ही पूरा परिसर मोदी-मोदी से गुंजायमान हो गया। दिल्ली से बीजेपी के सातों सांसदों ने उनका स्वागत किया।
पीएम मोदी ने कहा कि आज दिल्ली के लोगों में उत्साह और सुकून भी है। मैंने हर दिल्ली से प्रार्थना की थी भाजपा को सेवा का अवसर दीजिए है। दिल्ली के हर परिवारीजन को मोदी को गारंटी पर भरोसा करने के लिए नमन करता हूं। दिल्ली की जनता ने दिल खोलकर प्यार दिया। दिल्ली के लोगों का यह प्यार और विश्वास हम पर कर्ज है। इसे अब दिल्ली की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास करके चुकाएगी। आज की यह ऐतिहासिक विजय सामान्य विजय नहीं है। दिल्ली के लोगों ने आप-दा को बाहर कर दिया।
इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "आज के इस विशाल सभा में मंच पर उपस्थित हम सबके प्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री, भारत के गृह मंत्री अमित शाह का हम स्वागत करते हैं। कार्यकर्ता आज इस ऐतिहासिक घड़ी में भाजपा मुख्यालय में हर्ष और उल्लास के साथ एकत्रित हुए हैं। करोड़ों कार्यकर्ता जो टीवी पर देख रहे हैं। उनकी ओर से मोदी जी की ओर से अभिनन्दन। आपके नेतृत्व में एक के बाद एक जीत, जनता ने बारंबार मोहर लगाया। आप ने भी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। दिल्ली के जनता जनार्दन ने मोदी के नेतृत्व में आशीर्वाद दिया। तमाम कार्यकर्ताओं दिन रात मेहनत की। उन सबका धन्यवाद।"