लखनऊ(डेस्क) - पॉपुलर शो भाभी जी घर पर हैं के राइटर मनोज संतोषी दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे।
मनोज संतोषी के निधन की खबर से पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर पसर गई है। बताया जा रहा है कि मनोज संतोषी पिछले काफी वक्त से लीवर कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके साथ काम करने वाले कई सितारों, जैसे कि कविता कौशिक और सौम्या टंडन, ने सोशल मीडिया पर अपने शोक संदेश व्यक्त किए हैं। उनका अचानक जाना टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है।
बता दें कि मनोज संतोषी ने छोटे पर्दे को कई हिट शोज दिए है. ‘एफआईआर’ भी सालों तक दर्शकों का फेवरेट रहा था। वहीं ‘भाभी जी घर पर हैं’ भी पिछले कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है।