वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला ब्रिज टूटा, 9 लोगों की मौत की खबर



अहमदाबाद / नई दिल्ली(डेस्क) - गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक चार दशक पुराने पुल का हिस्सा ढह जाने से कई वाहन नदी में गिर गए। जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। बचाव दल ने छह अन्य को बचा लिया गया। बचाव अभियान जारी है। गंभीरा पुल महिसागर नदी पर बना था, जो वडोदर और आणंद को आपस में जोड़ता था।

मिली जानकारी के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह से ही शुरू हो गया था। स्थानीय तैराकों के साथ नगरपालिका की टीम फौरन मौके पर पहुंच गयीं थी। अभी तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। इस हादसे में 5 लोग घायल थे और कुछ देर पहले एक और घायल शख्स मिला है, जिसे इलाज के लिए भेज दिया गया है।