2047 के विजन पर विशेष सत्र में सार्थक चर्चा, विपक्ष का भी मिला सहयोग: सतीश महाना



लखनऊ - विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रेस कांफ्रेंस में 18वीं विधानसभा के वर्ष 2025 के द्वितीय सत्र की सफल समाप्ति की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सदन सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सहयोग से चलता है। इस बार विपक्ष का रवैया सकारात्मक रहा। 24 घंटे के विशेष सत्र में सभी सदस्यों ने मिलकर वर्ष 2047 के विजन डॉक्यूमेंट पर गंभीरता से चर्चा की। महाना ने इसे लोकतंत्र की मजबूती का उदाहरण बताया।

उन्होंने कहा कि इस सत्र में विधायी कार्यों के साथ-साथ विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर भी गहन संवाद हुआ।  विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाते हैं।