नई दिल्ली(नेशनल डेस्क) - माता वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा आज लगातार आठवें दिन भी स्थगित रही। मिली जानकारी के अनुसार लगातार बारिश और भूस्खलन के खतरों ने तीर्थयात्रियों के मार्ग को असुरक्षित बना दिया है, जिसके कारण यात्रा रोक दी है। अधिकारियों ने बताया है कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
हालाँकि, कई प्रभावित स्थानों पर मरम्मत और निकासी का काम चल रहा है, और अधिकारी स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे आधिकारिक अनुमति मिलने तक कटरा की यात्रा न करें।