इंग्लैंड के जाने-माने अंपायर हेरोल्ड डिकी बर्ड का निधन




नई दिल्ली(स्पोर्ट्स डेस्क) - इंग्लैंड के जाने-माने अंपायर हेरोल्ड डिकी बर्ड का आज निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। 

यॉर्कशायर क्‍लब ने उनके निधन की पुष्टि की है। लोकप्रिय अंपायर, डिकी अपने बेहतरीन फैसलों के लिए  जाने जाते थे। डिकी ने 1973 से 1996 तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 66 टेस्ट, 69 एकदिवसीय और सात महिला एकदिवसीय मैचों में अंपायरिंग की थी। बर्ड के निधन पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी शोक जताया है। इंटरनेशनल अंपायर बनने से पहले डिकी बर्ड फर्स्ट क्लास क्रिकेटर भी थे लेकिन 32 साल की उम्र में ही उन्होंने संन्यास ले लिया था।