राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार-2024 प्रदान करेंगी



नई दिल्ली - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल नई दिल्‍ली में राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार-2024 प्रदान करेंगी। देश के सबसे पुराने सम्मानों में से एक यह पुरस्‍कार भूविज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों और उत्कृष्ट योगदान के लिए व्यक्तियों और संगठनों को प्रदान किया जाता है। खनन मंत्रालय प्रतिवर्ष तीन श्रेणियों में पुरस्कार देता है। इनमें राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार के साथ आजीवन उपलब्धि का राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार और राष्ट्रीय युवा भूवैज्ञानिक पुरस्कार शामिल हैं।

उक्त समारोह में केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी और राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे भी समारोह में शामिल होंगे।