विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप : शैलेश कुमार ने ऊंची कूद में जीता स्वर्ण पदक



नई दिल्ली(डेस्क) - शैलेश कुमार ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में पुरुषों की ऊंची कूद फाइनल में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सुधार करते हुए 1.91 मीटर की छलांग लगाकर नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट में भारत के पदकों का खाता खोल दिया है। वहीं पैरा एशियाई खेलों के पूर्व पदक विजेता भाटी ने कांस्य पदक जीता जबकि मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अमेरिका के एज्रा फ्रेच ने रजत पदक हासिल किया।  

भाटी और फ्रेच दोनों ने 1.85 मीटर की सर्वश्रेष्ठ कूद लगाई लेकिन अमेरिकी खिलाड़ी ने ‘काउंट-बैक’ में भारतीय खिलाड़ी को हरा दिया। इस स्पर्धा में शामिल तीसरे भारतीय राहुल 1.78 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रयास से चौथे स्थान पर रहे।