अयोध्या में दक्षिण भारत के तीन महान संगीतज्ञों की मूर्तियों का हुआ अनावरण



 

  • मुख्यमंत्री योगी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया मूर्तियों का अनावरण

अयोध्या - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अयोध्या में दक्षिण भारत के तीन महान संगीतज्ञों संत त्यागराज स्वामीगल, पुरंदर दास और अरुणाचल कवि की मूर्तियों का अनावरण किया। 

इस मौके पर बृहस्पति कुंड में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि इन संतों ने दक्षिण भारत में 15वीं सदी से 18वीं सदी तक राम भक्ति के प्रचार प्रसार में जीवन व्यतीत किया। उनकी मूर्तियां यहां स्थापित होने से हर किसी को एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश मिलेगा।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने दक्षिण भारत के संतों की प्रतिमाओं को अयोध्या में स्थान मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में भी हर घर में भगवान राम का वास है।   

बता दें कि वित्त मंत्री कल सुबह सुबह श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना कर दिल्ली के लिए रवाना होंगी।