करवाचौथ को लेकर बाज़ारों में बढ़ी रौनक



लखनऊ(डेस्क) - सुहागिनों का पर्व करवा चौथ कल मनाया जाएगा। करवाचौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की मनोकामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस पर्व को लेकर बाज़ारों में भी रौनक बढ़ गई है। महिलाएं  कपड़े, श्रृंगार सामग्री और पूजा से संबंधित आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर रही हैं।

इस बीच उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने निर्णय लिया है कि राज्य के सभी महिला बंदीगृहों में आवासित महिलाएँ करवाचौथ का पर्व अपने पतियों की उपस्थिति में पारम्परिक रूप से मनाएँगी। आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने बताया कि महिलाओं के अधिकार केवल कानूनी नहीं, बल्कि भावनात्मक और सामाजिक भी हैं, और आयोग इन सभी पहलुओं की समान रूप से संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इस संबंध में राज्य महिला आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को भी पत्र जारी किया है।