नई दिल्ली - रेलवे आज से अगले तीन दिन तक विभिन्न डिविजनों में 89 विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा। सर्दियों के मौसम में बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष रेलगाड़ियां चलाने की घोषणा की गई है।
मध्य रेलवे में, पुणे से बेंगलुरु, पुणे से दिल्ली और मुंबई से दिल्ली सहित विभिन्न मार्गों पर 14 विशेष रेलगाड़ी चलाने की घोषणा की गई है। पश्चिम रेलवे में भिवानी से मुंबई और मुंबई से शकूरबस्ती सहित कई मार्गों पर सात विशेष रेलगाडि़या चलाई जाएंगी। उधर, दक्षिण मध्य रेलवे चेरलापल्ली से शालीमार, सिकंदराबाद से चेन्नई एग्मोर और हैदराबाद से मुंबई तक तीन विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा।