बरेली - बरेली शहर के 80 वार्डों से रोजाना निकलने वाले 450 टन से अधिक कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए फरीदपुर के पास सथरापुर में बरेली नगर निगम द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट विकसित किया गया है।
इस प्लांट पर 24 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता एवं प्रभारी नगर आयुक्त राजीव कुमार राठी ने बताया कि कचरा प्रसंस्करण का टेंडर दिल्ली की एजेंसी पीपुल्स एसोसिएशन फॉर टोटल हेल्थ यूथ एपलूज (पाथ्या) को दिया गया है। प्रति टन कचरे के निस्तारण पर 446 रुपये का भुगतान किया जाएगा। प्लांट पूरी तरह ऑटोमेटिक होगा, जहां कचरे से सीएनजी बायोगैस और ऑर्गेनिक खाद बनाई जाएगी।