भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते एक अहम मील का पत्थर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी



नई दिल्ली(डेस्क) - सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क दोनों देशों की रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। 

सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूरदर्शी नेतृत्व में बना यह फ्रेमवर्क विश्वास और साझा महत्वाकांक्षा को दर्शाता है।