चम्पावत - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जिले में 300 करोड़ रूपए से अधिक लागत की विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया।
शिलान्यास किए गए प्रमुख कार्यों में शारदा घाट पुनर्विकास,नायर–खेरा क्षेत्र में डिजास्टर रेजिलिएन्स हेतु इकोलॉजिकल कॉरिडोर विकास, टनकपुर–अस्कोट सीसी मार्ग पुनर्निर्माण, सुयालखर्क–पुनावे मिलान मार्ग का सुधारीकर, माँ पूर्णागिरि घाटी में हेलीपैड निर्माण आदि कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा रिवर फ्रंट परियोजना क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का आधार बनेगी और चम्पावत को पर्यटन, आस्था तथा आधुनिक शहरी सुविधाओं के मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगी। इससे सीमांत क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।