मथुरा में पर्वों पर सख्ती, मांस-मदिरा बिक्री पर प्रतिबंध



मथुरा - धर्मनगरी मथुरा में महाशिवरात्रि और होली के पावन पर्वों को शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण ढंग से मनाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष कदम उठाए हैं। कांवड़ मार्गों और प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास मांस, मछली और मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन ने साफ कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के सहायक आयुक्त धीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मिलावटी खाद्य पदार्थों और पेय की जांच भी लगातार की जा रही है। प्रतिबंध अवधि में किसी भी दुकान पर मांस या शराब की बिक्री पाए जाने पर सीलिंग, जुर्माना और वैधानिक कार्रवाई होगी। खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें बाजारों में लगातार निरीक्षण करेंगी। प्रशासन ने व्यापारियों से सहयोग की अपील की है, ताकि पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो और शहर में सौहार्द बना रहे।