दुनिया की ग्रोथ का नया इंजन बनेगा भारत: पीएम मोदी



नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक निजी मीडिया हाउस के ग्लोबल बिजनेस समिट में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक उथल पुथल के दौर में भी भारत तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था बनने में कामयाब रहा है। उन्होंने कहा कि जिस 'सेन्चुरी आफ चेंज' की बातें की जा रही है उसका आधार भारत होगा।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने भारत के विकास के लिए किसी भी अन्य देश के विकास माडल को आयात नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति का नतीजा यह रहा कि वैश्विक अस्थिरता के दशक में भी भारत की अर्थव्यवस्था कमजोर नहीं पड़ी है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में सरकार ने 38 देशों के साथ व्यापार समझौता किया है जबकि यूपीए सरकार के समय चार देशों के साथ व्यापार समझौते कर पाई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में अगले हफ्ते भारत में आयोजित होने जा रहे एआई समिट का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विश्व में व्यावस्थाएं तेजी से बदलेगी और आने वाले समय में एआई बड़े बदलाव लेकर आने वाली है।