नई दिल्ली - नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से ‘कर्मयोग’ अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एल. मुरुगन ने कहा कि 24 घंटे समाचारों के लिए कार्य करने के कारण पत्रकारों का तनाव स्तर काफी अधिक रहता है। उन्होंने बताया कि ‘कर्मयोग’ अभियान के माध्यम से ध्यान, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक मूल्यों के जरिए मीडिया कर्मियों के तनाव को कम करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उन्हें ऊर्जा, एकाग्रता और मानसिक संतुलन मिल सके।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर दूरदर्शन के महानिदेशक के. सतीश नंबूदरीपाद भी मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से मीडिया कर्मियों के मानसिक तनाव को कम करना और उनके कार्य-जीवन संतुलन को बेहतर बनाना है।