CM पुष्कर सिंह धामी ने गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की



नई दिल्ली(नेशनल डेस्क) - अपने दिल्ली प्रवास पर मौजूद मुख्यमंत्री (CM) पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। लगभग एक घण्टे तक चली इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने शाह को पिछले दिनों राज्य में विभिन्न जगह आई दैवीय आपदा और उन क्षेत्रों में किए गए आपदा प्रबन्धन, राहत व बचाव कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। दोनों नेताओं के बीच पुलिस आधुनिकीकरण के मुद्दे पर भी विचार विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गृह मंत्री अिमत शाह के बीच बुधवार को अपराह्न लगभग 3 बजे मुलाकात हुई। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान राज्य के विकास को लेकर बृहद चर्चा हुई। खासतौर पर उन्होंने शाह को दैवीय आपदा से राज्य में हुई क्षति के बारे में जानकारी दी।