लखनऊ : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर में आयोजित गोल्डन वीमेन अवार्ड शो में लखनऊ की नन्ही कथक नृत्यांगना गार्गी द्विवेदी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा बिष्ट यादव द्वारा प्रदान किया गया।
इंदिरा नगर स्थित सीएमएस की कक्षा दो की छात्रा गार्गी ने कम उम्र में ही कथक नृत्य के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से सबका ध्यान आकर्षित किया है। मात्र 8 वर्ष की आयु में गार्गी राष्ट्रीय सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अब तक करीब 380 पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं और उनका यह सफर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय आयोजनों में भी सम्मानित किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि शास्त्रीय नृत्य वर्ग में गार्गी दो बार राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं। इसके अलावा भारत सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा प्रयागराज में आयोजित राष्ट्रीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। वहीं गार्गी को राजभवन, लखनऊ में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रस्तुति देने का अवसर भी मिला, जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।
Scan to download KHUSHI SAMAY app from Playstore..