- डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक
- आगामी डायरिया रोको अभियान की प्लानिंग पर भी चर्चा
मुरादाबाद । मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आगामी स्टॉप डायरिया कैंपेन (डायरिया रोको अभियान) को लेकर तैयार की जा रही योजना पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस मौके पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास सिंह ने डायरिया नियंत्रण व रोकथाम के लिए सराहनीय कार्य करने वाले डायरिया चैम्पियन को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पी. एस. आई. इंडिया) और केनव्यू के सहयोग से यह बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक रघुवीर सिंह ने इस वित्तीय वर्ष के दौरान ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम के तहत आयोजित की गयीं समस्त गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही पिछले स्टॉप डायरिया कैम्पेन के तहत आयोजित की गयीं गतिविधियों के बारे में भी प्रकाश डाला और आगामी कैम्पेन की प्लानिंग पर भी चर्चा की। इन गतिविधियों के माध्यम से सामुदायिक स्तर पर डायरिया को लेकर आई जागरूकता के बारे में भी बताया।
बैठक में मंडलीय मूल्यांकन एवं अनुश्रवण अधिकारी देवेंद्र सिंह, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से जानकी देवी, शिक्षा विभाग से राजकुमार, अर्बन हेल्थ कॉर्डिनेटर प्रमोद कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सा अधीक्षक, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लॉक प्रक्रिया प्रबंधक, एआरओ, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, पी. एस. आई. इंडिया से मोहम्मद रिजवान व ममता सैनी आदि उपस्थित रहे।