लखनऊ I इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में आयोजित होने वाली जून, 2026 सत्रांत परीक्षा के लिए अर्ह विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं I परीक्षा फार्म 10 मार्च से 10 अप्रैल तक भरे जा सकते हैं जबकि 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 1100 रुपये विलम्ब शुल्क देकर ही फार्म भरे जा सकेंगे I इग्नू की संभावित परीक्षाएं एक जून से 15 जुलाई तक चलेंगी I यह जानकारी इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने दी I
डॉ. मिश्रा ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के अंतर्गत 18 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं I लखनऊ में श्री जय नारायण मिश्रा पी. जी. कालेज और लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कालेज पर परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं I लखनऊ के अलावा कानपुर, कानपुर देहात, बरेली, झाँसी, उरई, शाहजहांपुर, गोलागोकर्णनाथ, सीतापुर, फतेहगढ़, चित्रकूट, हरदोई, अयोध्या, बस्ती, बलरामपुर, रायबरेली, अमेठी में परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं I