नई दिल्ली/अयोध्या - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च को अयोध्या पहुंचेंगी। राष्ट्रपति प्रभु श्री रामलला के दर्शन के साथ विविध धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति लगभग चार घंटे तक अयोध्या में रहेंगी।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने आज इसकी जानकारी देते बताया कि राष्ट्रपति मंदिर के द्वितीय तल पर श्री राम यंत्र का विधि-विधान से पूजन करेंगी राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान आम श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन नहीं कर सकेंगे। राष्ट्रपति के दौरे के संबंध में अयोध्या के एसएसपी गौरव ग्रोवर ने कहा, सभी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।