‘ई-स्वास्थ्य धाम’ पोर्टल के माध्यम से होगी चारधाम यात्रियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग



देहरादून : चारधाम यात्रा को लेकर इस बार प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विशेष प्रबंध किए हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की इस बार ‘ई-स्वास्थ्य धाम’ पोर्टल के माध्यम से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी,ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। 

तीर्थयात्रा मार्गों, मुख्य पड़ावों और चारों धामों की स्थायी और अस्थायी चिकित्सा इकाइयों में अनुभवी चिकित्सक तथा पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किए जाएंगे। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए यात्रा मार्गों पर 177 एम्बुलेंस तैनात रहेंगी, जिनमें 108 आपातकालीन सेवा, एडवांस लाइफसपोर्ट और कार्डियक एम्बुलेंस सेवा शामिल है।