नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव के बीच होर्मुज पार कर 'जग लाडकी' भारत पहुंचने वाला है। यह टैंकर करीब 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह टर्मिनल से भारत पहुंचेगा।
खास बात यह है कि जब फुजैराह बंदरगाह को निशाना बनाया गया, उस समय यह टैंकर वहीं मौजूद था और लोडिंग प्रक्रिया में था। भारतीय कूटनीतिक प्रयासों और समय रहते उठाए गए सुरक्षा कदमों के चलते जहाज और उस पर सवार सभी भारतीय चालक दल के सदस्य बच गए।
विदेश मंत्रालय लगातार इस टैंकर की आवाजाही पर नजर बनाए हुए था। मौजूदा हालात में होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर इतनी बड़ी मात्रा में कच्चे तेल का भारत पहुंचना देश की ऊर्जा सुरक्षा और सप्लाई चेन के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।