नई दिल्ली : भारत का तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद डिजिटल पेमेंट सिस्टम UPI लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जनवरी 2026 में UPI के जरिए 2170 करोड़ से अधिक ट्रांजेक्शन दर्ज किए गए, जिनका कुल मूल्य ₹28.33 लाख करोड़ से ज्यादा रहा। इस प्लेटफॉर्म से अब तक 694 बैंक जुड़ चुके हैं।
भारत में लोकप्रियता हासिल करने के साथ ही UPI का दायरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेजी से बढ़ रहा है। UAE, सिंगापुर, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, फ्रांस, मॉरीशस और कतर समेत कई देशों में यह डिजिटल भुगतान के लिए उपलब्ध हो चुका है।