यूपी में मौसम का अचानक बदला मिज़ाज, तेज आंधी-बारिश के साथ रेड अलर्ट जारी



लखनऊ - लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे और तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। पूर्वी, पश्चिमी और मध्य यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, बरेली समेत कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि कानपुर, फर्रुखाबाद और कन्नौज सहित कई क्षेत्रों में ओले गिरने का अनुमान है। अगले 48 घंटों में तापमान 5 से 7 डिग्री तक गिर सकता है।