भोपाल - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में आयोजित सफलता के मंत्र कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सिविल सेवा परीक्षा में चयनित प्रदेश के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों से संवाद किया तथा उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यूपीएससी परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी सौभाग्यशाली हैं। सभी को बहुत-बहुत बधाई। हमारा प्रयास हो कि हम दूसरों के सुख और दुख में सहभागी बन सकें। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि ये हमारे लिए गौरव की बात है कि मध्यप्रदेश विक्रमादित्य के उस गौरवशाली अतीत को जीता है जिससे कारण से यहां के बच्चों ने दुनिया भर में अपनी प्रतिभा से झंडे गाड़े हैं।