लखनऊ - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें 37 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जबकि दो प्रस्ताव स्थगित रहे।
बैठक में किसानों, ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े अहम फैसले लिए गए। योगी कैबिनेट ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। गेहूं का एमएसपी 2585 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया। गोरखपुर में 20 मेगावॉट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगेगा। संभल में मैन्युफैक्चरिंग हब और ग्रेटर नोएडा में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित होगा। ‘नवयुग नगर पालिका योजना’ के तहत 58 शहरों को स्मार्ट बनाया जाएगा। वहीं, घाटमपुर परियोजना के लिए कोल ब्लॉक विकास हेतु 2242 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई।