लखनऊ - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में निवेश मित्र-3.0 पोर्टल सिंगल विंडो सिस्टम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने 85 से अधिक लेटर ऑफ कंर्फ्ट और दो हजार 781 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी भी हस्तांतरित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री योगी ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में जारी अस्थिरता के बीच भारत और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश आज निवेश व व्यापार के लिए एक सुरक्षित, स्थिर और भरोसेमंद पसंद बन कर सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने बीते 9 वर्षों में पारदर्शी नीतियों, सख्त कानून-व्यवस्था, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग-अनुकूल माहौल के जरिए अपनी पहचान को पूरी तरह बदला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश मित्र 3.0 पोर्टल को लॉन्च कर 200 से कम सेवाओं में समेकित किया गया है।