देहरादून : उत्तराखण्ड शासन ने आज रात साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक ‘अर्थ आवर’ मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेशवासियों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।
यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। यह अभियान डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया, नई दिल्ली के पत्र के क्रम में संचालित किया जा रहा है।