भोपाल- मध्यप्रदेश विधानसभा में आज से शुरू हुए दो दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित विधानसभाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के 55 युवा विधायक सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवा विधायको को संबोधित करते हुए कहा कि युवा विधायक साथियों, विनम्रता, संवाद और संवेदनशीलता के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरना हम सभी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भारत ने हर दौर में अपनी शक्ति और सामर्थ्य का परिचय दिया है। आज हमारा देश विश्व की महाशक्तियों में शामिल है और हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था से दुनिया के अनेक देश सीख ले रहे हैं।