अहमदाबाद - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद के साणंद जीआईडीसी में स्थित केन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन कर दिया है । यह संयंत्र आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट को समर्पित है। संयंत्र के सभी चरण पूरे होने के बाद इसकी उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 63 लाख यूनिट होगी।
भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के तहत माइक्रोन टेक्नोलॉजी के बाद वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने वाली यह दूसरी सेमीकंडक्टर सुविधा होगी। यह स्वदेशी सेमीकंडक्टर पैकेजिंग क्षमता के निर्माण में अहम योगदान देगी। इस संयंत्र से भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को नई रफ़्तार मिलेगी। साथ ही इससे गुजरात को वैश्विक सेमीकंडक्टर विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।