लखनऊ - शहर में डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों पर काबू पाने के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की आज से शुरुआत हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्री डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बलरामपुर अस्पताल से इस अभियान का शुभारंभ किया है।
एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के दौरान संचारी रोगों के रोकथाम पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा। इसके लिए सभी अस्पतालों में अलग से बेड भी रिजर्व करने निर्देश जारी हुए है। इस अभियान में डोर टू डोर कैंपेन भी चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (ILI), क्षय रोग, कुष्ठ, फाइलेरिया, काला-आजार के लक्षण वाले मरीजों की पहचान करेंगी। कुपोषित बच्चों की सूची भी तैयार होगी और सभी डेटा ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।