18 नगर निकाय ‘सेफ सिटी’ से जुड़े, CCTV और कमांड सेंटर से निगरानी मजबूत- सीएम योगी



लखनऊ - शहर में कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में आज एक अहम पहल की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ  स्थित अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से 250 इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी वाहनों का फ्लैग ऑफ किया।  

यह पहल हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि 18 नगर निकाय को हमने सेफ सिटी के रूप में Integrated Command and Control Center के साथ जोड़कर CCTV से पूरी तरह कवर किया है।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने तय किया है कि आगे चलकर सिटी बस सेवा को इलेक्ट्रिक बस सेवा में बदला जाएगा।