लखनऊ - प्रदेश में आज बुधवार से नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत "स्कूल चलें हम" अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।
इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल, पाठ्य-पुस्तकें और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी स्तर तक विद्यालयों में दी जा रही बेहतर सुविधाओं के कारण प्रदेश के स्कूलों में नामांकन दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और ड्रॉपआउट दर भी शून्य पर आ चुकी है।