नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। देश में सभी रिफाइनरी अधिकतम उत्पादन क्षमता पर काम कर रहे हैं और सल्फर की कोई कमी नहीं है। पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि नैचुरल गैस की सप्लाई भी 100 प्रतिशत है। पश्चिम एशिया में हालात बिगड़ने के बाद से 3 लाख से ज्यादा पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं।
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच भारत सरकार ने पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर पूरी तरह सीमा शुल्क छूट देने का फैसला किया है। यह कदम अस्थायी राहत के तौर पर उठाया गया है।
वहीं विदेश मंत्रालय ने अर्मेनिया और अजरबैजान के अधिकारियों को धन्यवाद दिया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक ईरान-इजराइल युद्ध के बाद 1200 नागरिकों को भारत लाया गया है जिनमें से 845 छात्र हैं, सभी को अर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते भारत लाया गया है।