दिल्ली पुलिस ने नकली दवाएं बनाने वाले गिरोह का किया भडाफोड़, भारी मात्रा में जीवन-रक्षक दवाएं और नकदी बरामद



नई दिल्ली(डेस्क) - दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आज सरकारी अस्पतालों की मुफ्त दवाओं की अवैध हेराफेरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से अवैध वाहन के साथ बड़ी मात्रा एंटीबायोटिक्स और जीवन-रक्षक दवाएं बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

इसके अतिरिक्‍त पुलिस ने दिल्ली में शाहदरा में भी नकली दवाइयां बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 12 लाख से अधिक की नकली दवाइयां जब्‍त की गईं। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि आरोपी वर्ष 2011-12 से नकली दवाओं का काम कर रहे थे।