UPI के 10 साल पूरे, डिजिटल भुगतान में रिकॉर्ड वृद्धि



नई दिल्ली : भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम यूपीआई को 11 अप्रैल को 10 वर्ष पूरे हो रहे है। पिछले एक दशक में डिजिटल भुगतान में तेज़ वृद्धि दर्ज की गई है। 

एनालिटिक्स फर्म ट्रैक्सन के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में यूपीआई के जरिए 218.98 अरब लेनदेन हुए, जिनकी कुल वैल्यू 285 लाख करोड़ रुपए रही। महामारी के दौरान UPI का उपयोग तेजी से बढ़ा और यह देश में डिजिटल भुगतान का मुख्य माध्यम बनकर उभरा। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार, मार्च 2026 में यूपीआई ने 2016 में लॉन्च होने के बाद से अब तक का सबसे अधिक मासिक लेनदेन दर्ज किया।