नोएडा - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में युवाओं को सफलता और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने तकनीक के नैतिक उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य केवल मुनाफा नहीं, बल्कि मानव जीवन को बेहतर बनाना होना चाहिए।
छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने “बड़े मन” की अवधारणा समझाई और कहा कि संकीर्ण सोच व्यक्ति की प्रगति में बाधा बनती है। इस दौरान रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि आज के दौर में इस बात की सख्त जरूरत है कि टेक्नोलॉजी केवल ‘मार्केट’ की मांग पूरी करने के लिए नहीं, बल्कि मानवता की भलाई के लिए विकसित की जानी चाहिए। उन्होंने भविष्य के प्रोफेशनल्स से अपील की कि वे अपने कौशल का उपयोग समाज को बेहतर बनाने के लिए करें।