होमियोशक्ति कार्यक्रम में डॉ. अशर अली खान को 'लीजेंड अवार्ड'



  • पिहू द्विवेदी ने दी होम्योपैथिक एंथम पर नृत्य प्रस्तुति  

लखनऊ - अटल बिहारी बाजपेयी ऑडिटोरियम, KGMU, लखनऊ में  भव्य 'होमियोशक्ति' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व होम्योपैथी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में होम्योपैथी जगत की नामचीन हस्तियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध  सर्जन डॉ.अशर अली खान को ऑर्थोपेडिक के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए 'लीजेंड अवार्ड' से सम्मानित किया जाना रहा। डॉ. खान को यह सम्मान मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा प्रदान किया गया। अपने संबोधन में डॉ. खान ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा और होम्योपैथी साथ मिलकर रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य दे सकते हैं।

इस अवसर पर पिहू द्विवेदी ने 'होम्योपैथिक एंथम' पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे सभागार को तालियों से गूंजा दिया और होम्योपैथी के संदेश को कला के माध्यम से जीवंत कर दिया।