लखनऊ - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने लखनऊ दौरे के दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। रविवार शाम को उन्होंने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में सहभागिता की।
उन्होंने स्वर्गीय लाल जी टंडन कृत पुस्तक "स्मृति नाद" के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षत स्वामी अवधेशानंद गिरी आचार्य महामंडलेश्वर एवं जूना पीठाधीश्वर, हरिद्वार द्वारा की गई। कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना, दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।