लखनऊः टाटा मोटर्स की 10लाखवीं गाड़ी को सीएम योगी ने दिखाई झंडी



लखनऊ - यूपी की औद्योगिक प्रगति में बुधवार को एक ऐतिहासिक पड़ाव गया जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित टाटा मोटर्स के प्लांट में 10 लाखवीं कमर्शियल व्हीकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इस ऐतिहासिक क्षण पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अतिरिक्त टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। यह उपलब्धि न केवल कंपनी के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य के लिए गर्व का विषय है।