पुणे : पुणे के नांदोशी में 'लता-आशा मंगेशकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस' के भूमि पूजन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्व. आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मंच पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगेशकर परिवार की देशभक्ति का गौरव करते हुए कहा,मंगेशकर परिवार केवल संगीत के लिए नहीं,बल्कि प्रखर देशभक्ति के लिए भी जाना जाता है। विशेष रूप से वीर सावरकर जी के साथ परिवार का गहरा नाता रहा है।