नई दिल्ली(ऑनलाइन डेस्क) - गोवा की साध्वी सैल को कल ओडिसा के भुवनेश्वर में फैमिना मिस इंडिया वर्ल्ड-2026 के ग्रैंड फिनाले में विजेता घोषित किया गया है। उन्हें ग्रैंड फिनाले के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया और मिस वर्ल्ड प्रतिस्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया गया।
महाराष्ट्र की राजनंदिनी को प्रथम रनरअप तथा केन्द्रशासित प्रदेशों की सम्मिलित प्रतिनिधि श्रीअद्वैता को सैकेंड रनरअप घोषित किया गया। केआईआईटी भुवनेश्वर में हुए इस इवेंट में कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हुईं। ईशान खट्टर, लॉरेन गोटलिब और जुबिन नौटियाल ने स्टेज पर परफाॅर्म किया। वहीं वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान, सेलिना जेटली और नेहा धूपिया भी इस इवेंट में शामिल हुईं।