सीएय योगी ने सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा को दिखाई हरी झंडी, आस्था और श्रद्धा का भव्य संगम शुरू



लखनऊ - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  ने सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस पवित्र यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा सोमनाथ धाम के गौरवशाली इतिहास और उसकी गहरी आस्था को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल है। इस विशेष यात्रा में स्टार्टअप, एमएसएमई और तकनीकी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की भी उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिल रही है, जो इसे और भी खास बनाती है। 

यात्रा पर निकले श्रद्धालु विभिन्न पवित्र नदियों का जल अपने साथ लेकर जा रहे हैं, जिसका उपयोग सोमनाथ में शिवलिंग के अभिषेक के लिए किया जाएगा और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा। भजन-कीर्तन, शंखनाद और धार्मिक उत्साह से ओत-प्रोत यह यात्रा आस्था का अनूठा संगम प्रस्तुत कर रही है। 21 अप्रैल को रवाना हुए श्रद्धालु अपने गंतव्य पर पहुंचने के बाद रुद्राभिषेक, भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लाइट एंड साउंड शो जैसे विभिन्न आयोजनों में भाग लेंगे। इस अवसर पर सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दी गईं और उनकी यात्रा की सफलता एवं समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं की गईं।