जम्मू-कश्मीर: ऊधमपुर के रामनगर में खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत



जम्मू/नई दिल्ली(डेस्क) - जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बस के खाई में गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा करीब 10 बजे राम नगर क्षेत्र में हुआ। प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य जारी है। 

मिली जानकारी के अनुसार बस जेके14डी2121 सुबह रामनगर से ऊधमपुर आ रही थी। हादसे के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे, जिनमें सरकारी कर्मचारी, स्कूल व कालेज के शिक्षक और विद्यार्थी शामिल बताए जा रहे हैं। सुबह करीब 9:40 बजे बस चालक ने कघोट इलाके में मोड़ काटते समय बस से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क से 80 मीटर नीचे पलट कर उलटी होकर गिरी और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए।a