फ्रांस का बड़ा फैसला, ट्रांजिट वीजा से भारतीयों को राहत



नई दिल्ली : भारत में फ्रांस दूतावास ने भारतीय यात्रियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। 10 अप्रैल 2026 से साधारण पासपोर्ट रखने वाले भारतीय नागरिकों को फ्रांस के एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट ज़ोन से गुजरते समय एयरपोर्ट ट्रांजिट वीजा की आवश्यकता नहीं होगी।

इस फैसले से Paris Charles de Gaulle Airport सहित अन्य फ्रांसीसी एयरपोर्ट्स के जरिए थर्ड कंट्री की यात्रा करने वाले यात्रियों को समय और लागत दोनों में बचत होगी।

हालांकि यात्रियों को एयरसाइड ही रहना होगा और फ्रांस के इमिग्रेशन क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस कदम को भारत-फ्रांस के बीच लोगों के आपसी संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।