नई दिल्ली - आम आदमी पार्टी (AAP) संसदीय दल में टूट सामने आई है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दो तिहाई सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है।राघव चड्ढा ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के 2 तिहाई सासंद बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।
राघव चड्ढा ने राज्य सभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हमने फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे।
बता दें कि हाल ही में राघव चड्ढा को हटाकर अशोक मित्तल को आप का राज्यसभा में उपनेता बनाया गया था। अब मित्तल भी राघव साथ आ गए हैं।