नई दिल्ली(डेस्क) - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 28 अप्रैल को वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। पिछले 11 साल में वह 53 बार काशी आ चुके हैं। यह उनका 54वां और 2026 का पहला दौरा है।
इससे पहले PM मोदी आखिरी बार नवंबर 2025 में आए थे। प्रधानमंत्री अपने इस दौरे पर काशीवासियों को 6 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात देने जा रहे हैं। रेल-सड़क सिग्नेचर ब्रिज और कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला सबसे महत्वपूर्ण हैं। इससे सिर्फ वाराणसी ही नहीं पूर्वांचल और बिहार के मरीजों को विश्व स्तरीय इलाज मिलेगा।